VYAKARAN
Showing the single result
-
Books, Class - 6, Hindi, Madhubun Publication
MADHUBAN – HINDI VYAKARAN SAMBODH CLASS 6
व्याकरण संबोध (संपूर्ण मानक हिंदी व्याकरण) देश भर के अलग-अलग शैक्षिक बोर्ड; जैसे— सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई, आई.बी. आदि अन्य राज्यों से संबंधित शैक्षिक बोर्ड के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इसमें मूलत: परिचय, पहचान, परिवर्तन, प्रयोग, अंतर आदि मान्यताओं को स्थान दिया गया है।
व्याकरण संबोध की यह सीरीज़ Text cum Workbook के रूप में बनाई गई है। यह बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने की दिशा में किया गया सार्थक प्रयास है। विभिन्न शैक्षिक बोर्ड्स और भाषाविदों के शोधानुसार निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर यह श्र्ंखला (1-8) तैयार की गई है। प्रत्येक अध्याय में परिभाषाओं को एक Box में दिया गया है पाठ में अंत में ‘हमने क्या जाना’ के रूप में पाठ के मुख्य बिंदुओं को दोहराया गया है। ‘यह भी जानो’ में पाठ से संबंध अतिरिक्त जानकरी दी गई है। इसके अभ्यास Bloom’s Taxonomy और Multiple Intelligence के बिंदुओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। परिचय, पहचान, प्रयोग और परिवर्तन पर बल दिया गया है। तत्सम-तद्भव, विलोम, पर्यायवाची, मुहावरों आदि का नए ढंग से प्रस्तुतीकरण किया गया है। साथ ही वर्तमान परिवेश को ध्यान में रखते हुए कुछ नए Chapters भी जोड़े गए है; जैसे— E-mail, whatapp, SMS, Pamphlet आदि। प्रत्येक पुस्तक के अंत में आदर्श प्रश्नपत्र और कुछ अभ्यास-पत्र भी जोड़े गए हैं। भाषा-खेल और अनेकानेक गतिविधियाँ छात्रों की रुचि को विषय-वस्तु पर केंद्रित रखती हैं।
SKU: ED/MADHU/SAMBODH/06